Advertisement
24 January 2017

मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

google

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल आतंकवादियों के ठिकानों की तरफ बढ़ रहे थे तब आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से दो एके राइफल बरामद की गई हैं। मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि ये किस समूह से जुड़े हुए थे। (एजेंसी)

TAGS: कश्मीर, आतंकवादी, सेना, सुरक्षा बल, अभियान
OUTLOOK 24 January, 2017
Advertisement