Advertisement
06 May 2017

यूपी: भाजपा का झंडा लगाकर शराब तस्करी करते दो लोग गिरफ्तार

प्रतीकात्मक

अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिह ने बताया कि थाना गंगोह पुलिस ने शुक्रवार देर रात भाजपा का झंडा लगाकर तेज गति से आ रही एक सफारी गाडी को रोक लिया। इस गाड़ी पर आगे की ओर लगी नम्बर प्लेट फर्जी थी जबकि पीछे असली नम्बर प्लेट थी। गाड़ी की चैकिंग के दौरान उसमें से 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पकड़े गये दोनों अभियुक्तों - राजीव कुमार पुत्र जयपाल और करनेल पुत्र रामसिंह निवासी करनाल ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह शराब करनाल निवासी लाला ने उन्हें देवबंद पहुंचाने के लिए दी है। वही हरियाणा से उत्तरप्रदेश मे शराब पहुंचाता है।

संजय सिंह ने बताया कि पुलिस लाला की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। पुलिस ने गाड़ी और शराब दोनों जब्त कर ली हैं और दोनों अभियुक्तों को आज जेल भेज दिया गया है।

OUTLOOK 06 May, 2017
Advertisement