Advertisement
02 April 2015

तेलंगाना: गोलीबारी में दो पुलिसवालों की मौत

आउटलुक

पुलिस ने बताया कि मंडल निरीक्षक (सीआई) मोघालैया के नेतृत्व में पुलिस का एक दल सूर्यापेट कस्बे में एक बस अड्डे पर वाहनों की जांच कर रहा था। तभी बुधवार देर रात करीब साढे 12 बजे एक तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए है। 

व्यक्ति ने पुलिस दल पर गोलियां चला दीं। सूर्यापेट (उपमंडल) के पुलिस उपाधक्षक अब्दुल राशिद ने फोन पर पीटीआई-भाषा से कहा,  पुलिस ने संदेह होने पर दो बस यात्रियों को बस से नीचे उतरने को कहा और उनसे पूछताछ शुरू की।

इनमें से एक यात्री ने अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिससे कांस्टेबल लिंगैया और होम गार्ड महेश की मौके पर ही मौत हो गई। राशिद ने कहा, व्यक्ति ने गोलीबारी जारी रखी और इस दौरान सीआई और होम गार्ड किशोर घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना के तत्काल बाद दोनों व्यक्ति घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस को संदेह है कि जिस हथियार से गोलीबारी की गई वह एक देसी बंदूक थी।

Advertisement

यह पूछने पर कि क्या पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, उन्होंने कहा,  उन्हें कोई मौका ही नहीं मिला। यह गोलीबारी बहुत नजदीक से की गई और पुलिस दल को जवाब देने का समय नहीं मिल पाया। यह सब कुछ ही सेकेंडों में हो गया। होम गार्ड के साथ मंडल निरीक्षक को दो गोलियां लगी हैं। दोनों को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं।

दोनों व्यक्तियों ने पुलिस दल को जो पहचान पत्र दिखाया था, उसके अनुसार दोनों ओड़िशा के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि पहचान पत्र फर्जी भी हो सकते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: तेलंगाना, नलगोंडा, गोलीबारी, सीआई, पुलिसकर्मी की मौत, अब्दुल राशिद, कांस्टेबल लिंगैया, होम गार्ड महेश, ओड़िशा
OUTLOOK 02 April, 2015
Advertisement