Advertisement
18 March 2018

यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, एम्स के 3 डॉक्टरों की मौत

ANI

यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह मथुरा के पास रोड एक्सीडेंट में तीन डॉक्टरों की मौत हो गई। हादसे में 4 घायल हो गए। सड़क हादसे में मारे गए सभी डॉक्टर ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) के बताए जा रहे हैं। हादसा मथुरा में सुरीर कोतवाली इलाके के माइल स्टोन 88 पर हुआ।

हादसे के बाद पुलिस ने मृत डॉक्टरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेज दिया गया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर उस समय दर्दनाक हादसा हुआ जब दिल्ली एम्स के 7 डॉक्टर जन्मदिन मनाने दिल्ली से आगरा जा रहे थे।

इमरजेंसी मेडिकल डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ हर्षद का जन्मदिन मनाने सभी डॉक्टर इनोवा गाड़ी से आगरा जा रहे थे। ये लोग जैसे ही मथुरा के सुरीर कोतवाली इलाके के माइल स्टोन 88 पर पहुंचे थे कि तभी इनकी गाड़ी आगे चल रहे केंटर से ओवरटेक करने के चलते टकरा गई। इस हादसे में डॉ हर्षद सहित डॉ यशप्रीत और डॉ हेमबला की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 अन्य डॉक्टर गम्भीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मृत डॉक्टरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस ने हादसे मृत डॉक्टरों के परिवारीजनों को सूचना दे दी है और उनके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है ।।

आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भी हादसा

रविवार को ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्नाव में सड़क हादसे में 2 की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने क्रेन को पीछे से टक्कर मार दी क्रेन से कार टकराने के बाद पीछे से आ रही गाड़ियां कार से टकरा गईं।

TAGS: Unnao, Agra-Lucknow Expressway, accident, aiims doctors
OUTLOOK 18 March, 2018
Advertisement