Advertisement
05 May 2017

योगी सरकारः काम संतोषजनक नहीं रहा तो मंत्री-अफसरों की होगी छुट्टी

योगी सरकारः काम संतोषजनक नहीं रहा तो मंत्री-अफसरों की होगी छुट्टी | google

यूपी सरकार ने अपने हर विभाग की समीक्षा करने का फैसला लिया है। योगी के मंत्री 90 दिन के टारगेट का प्रेजेंटेशन देंगे और अपने विभाग का लेख्रा जोखा बताएंगे। फिर सौ दिन की सरकार का बही खाता जारी किया जाएगा।

सरकार की मंशा अगले लोकसभा चुनाव में बेहतर नतीजे लाने की है। समीक्षा में टारगेट पूरा नहीं करने वाले मंत्री व अफसर भी नपेंगे। काम बेहतर पाए जाने पर अन्य विभाग का काम भी सौंपा जा सकता है। 90 दिन पर होने वाले प्रेजेंटेशन दस दिन तक चलेंगे और किस विभाग में कितना काम हुआ है, इसकी जानकारी भी जनता को दी जाएगी।

भाजपा का मानना है कि अगर अभी से कमर नहीं कसी जाएगी तो फिर आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए मुश्किलें भी खड़ी हो सकती हैं।जिसके चलते नतीजों पर आधारित काम को बल दिया जा रहा है। योगी के जनता दर्शन में बारी बारी से मंत्रियों को लगाया जा रहा है जो तत्काल लोगों की समस्याओं को निदान कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

TAGS: yogi, minister, target, योगी, मंत्री, लक्ष्य
OUTLOOK 05 May, 2017
Advertisement