Advertisement
08 November 2020

यूपी: बलिया में नाबालिग ने छेड़खानी का विरोध किया तो जिंदा जलाया, गंभीर हालत में भर्ती; आरोपी गिरफ्तार

File Photo

उत्तर प्रदेश के बलिया से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। दुबहड़ थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को शुक्रवार की रात कुछ युवकों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। इस दौरान नाबालिग को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया। नाबालिग के पिता ने पड़ोस के हीं एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

लड़की के पिता के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी रात के करीब तीन बजे घर के छत से चिल्लाने लगी। जब परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो नाबालिग आग से झुलसकर छटपटा रही थी। जिसके बाद परिवार वालों ने आग को बुझाया और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

जिले के एसपी देवेन्द्र नाथ ने कहा कि दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की के जलने की सूचना प्राप्त हुई है। पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को जलाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का इलाज वाराणसी में हो रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Uttar Pradesh, Minor in Ballia, Burnt Alive, यूपी, बलिया में नाबालिग के साथ छेड़खानी, जिंदा जलाया
OUTLOOK 08 November, 2020
Advertisement