Advertisement
21 May 2017

यूपी में सामने आई भाजपा सांसद और बजरंग दल के लोगों की गुंडागर्दी

GOOGLE

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बजरंग दल के लोगों पर दो युवकों ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं मुराबाद से भाजपा सांसद सर्वेश कुमार सिंह पर एक व्यक्ति से मारपीट की खबर है। आज मुरादाबाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भी है।

मुजफ्फरनगर: बजरंग दल पर गुण्डागर्दी का आरोप

एक तरफ जहां दो युवकों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है, वहीं बजरंग दल के लोगों का आरोप हैं कि ये लड़के दो लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे। युवकों का कहना है कि लड़कियां उनकी फेसबुक फ्रेंड हैं और वे उनसे मिलने के लिए आये थे। दोनों युवक नाबालिग हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इन लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

मुरादाबाद: भाजपा सांसद पर मारपीट का आरोप

मुराबाद से भाजपा सांसद सर्वेश कुमार सिंह पर दिव्यांग सोशल वेलफेयर संस्था के मैनेजर से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित शख्स का आरोप है कि सर्वेश सिंह ने उनपर जानलेवा हमला किया था और उन्हें जूते चप्पल से बुरी तरह मारा-पीटा। हालांकि सर्वेश कुमार ने आरोपों से इनकार किया है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Uttar Pradesh cases, assault, BJP MP, Bajrang Dal
OUTLOOK 21 May, 2017
Advertisement