Advertisement
03 June 2022

चंपावत उप चुनाव में सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत भी जब्त

चंपावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 55,025 मतों के भारी अंतर से हराया। कांग्रेस समेत बाकी सभी तीन प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।

31 मई को वोटिंग के बाद आज सुबह चंपावत जिला मुख्यालय पर मतों की गिनती शुरू हुई। सीएम धामी ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली और अंतिम राउंड तक आगे ही रहे। कांग्रेस प्रत्याशी उनके आसपास भी नहीं आ सकी। अंतिम मतगणना के अनुसार भाजपा प्रत्याशी सीएम धामी को कुल 58,258 मत और कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को कुल 3233 मत मिले। इस तरह से धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 55025 मतों से शिकस्त दी। इस उप चुनाव में कुल 62898 वोट डाले गए थे। इसमें 1303 डाक मतपत्र भी शामिल हैं। कांग्रेस समेत अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

बता दें कि अंतिम नतीजों के अनुसार धामी को कुल पड़े वोटों का 93 प्रतिशत मिला है। धामी की यह जीत उत्तराखंड के अब तक हुए सभी चुनावों में सबसे ज्यादा मतो से जीत हुई है। इससे पहले 2012 के उप चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने 40 हजार मतों से अंतर से उप चुनाव जीता था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Uttarakhand CM, Pushkar Singh Dhami, wins, Champawat bypolls, retains CM post
OUTLOOK 03 June, 2022
Advertisement