Advertisement
16 February 2024

उत्तराखंड: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

उत्तराखंड पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उनके बेटे अब्दुल मोईद के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, जबकि पांच और दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि ताजा गिरफ्तारियों के साथ, आठ फरवरी को शहर में एक मदरसे में तोड़फोड़ के बाद हुई पथराव और आगजनी की घटनाओं के संबंध में पकड़े गए दंगाइयों की कुल संख्या 42 हो गई है।

गौरतलब है कि मलिक ने मदरसे का निर्माण कराया था और इसके विध्वंस का पुरजोर विरोध किया था। उसे झड़पों का मास्टरमाइंड बताया जाता है। हिंसा का केंद्र रहे बनभूलपुरा इलाके में शुक्रवार को कुछ प्रतिबंधों के साथ कर्फ्यू में कुछ घंटों की ढील जारी रही।

Advertisement

हालांकि, इलाके में इंटरनेट सेवा आठवें दिन भी बंद रही। अधिकारियों ने गुरुवार को शहर के बनभूलपुरा इलाके में विभिन्न अवधि के लिए कर्फ्यू में ढील दी थी। 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में एक अवैध रूप से निर्मित मदरसे के विध्वंस पर हिंसा भड़क गई, स्थानीय लोगों ने नगर निगम कर्मचारियों और पुलिस पर पत्थर और पेट्रोल बम फेंके, जिससे कई पुलिस कर्मियों को पुलिस स्टेशन में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसके बाद भीड़ ने पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ की। 

पुलिस के अनुसार, हिंसा में छह दंगाई मारे गए और पुलिस कर्मियों और मीडियाकर्मियों सहित 100 से अधिक घायल हो गए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Uttarakhand, haldwani violence, nainital, Uttarakhand police, cm dhami, mastermind, abdul malik, look out notice
OUTLOOK 16 February, 2024
Advertisement