Advertisement
23 March 2022

उत्तराखंड: तीन मंत्रियों का कैबिनेट से कटा पत्ता मदन कौशिक के अरमानों पर भी फिरा पानी

ट्विटर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल से इस बार तीन मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। त्रिवेंद्र सरकार के एक मंत्री पहले ही बाहर हो चुके हैं। इस बार तीन नए विधायकों को शामिल किया गया है तो पहली बार स्पीकर दायित्व एक महिला विधायक को दिया जा रहा है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ आज आठ मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, रेखा आर्या, धनसिंह रावत और गणेश जोशी पिछली कैबिनेट में शामिल थे। प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा और चंदनराम दास को पहली बार मंत्री बनाया गया है। ऋतु खंडूड़ी को इस बार विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा रहा है।
इस बार धामी-एक कैबिनेट में शामिल रहे अरविंद पांडेय, बंशीधर भगत और बिशन सिंह चुफाल को धामी-दो कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया है। इसी तरह से मंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार मदन कौशिक को भी अभी मंत्री नहीं बनाया जा रहा है। धामी कैबिनेट में मंत्री के दो पद खाली छोड़े जा रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले समय में इन पदों पर किन विधायकों की ताजपोशी होती है।

TAGS: Uttarakhand, BJP, Pushkar Singh Dhami, takes oath, Chief Minister of Uttarakhand, in Dehradun.
OUTLOOK 23 March, 2022
Advertisement