Advertisement
07 April 2021

ठाकरे सरकार नाकामी छुपाने के लिए राज्य में भय पैदा कर रही, महाराष्ट्र में वैक्सीन की किल्लत के आरोप पर बोले हर्षवर्धन

PTI

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा ज़िम्मेदारी से कार्य न करना समझ से परे है। लोगों में दहशत फैलाना मूर्खता है। वैक्सीन आपूर्ति की निगरानी लगातार की जा रही है और राज्य सरकारों को इसके बारे में नियमित रूप से अवगत कराया जा रहा है। गौरतलब है कि राज्य की तरफ से कहा गया था कि वैक्सीन की कमी है। वहीं, मुंबई की मेयर ने भी बुधवार को कहा, "महानगर में कोवैक्सीन और कोविशील्ड, दोनों वैक्सीन की कमी है। दो-तीन दिन में दूसरी डोज वालों को भी देना मुश्किल हो जाएगा। कल 1.76 लाख डोज थी जो अब और कम हुई होगी। केंद्र सरकार को मुंबई और महाराष्ट्र पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।"

ये भी पढ़ें- अब निजी-सरकारी दफ्तरों में कर्चारियों को लगाया जा सकता कोरोना टीका, 11 अप्रैल से ये कदम उठा सकती केंद्र सरकार

वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "महाराष्ट्र सरकार को टीकाकरण पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। अब तक महाराष्ट्र को उपलब्ध कराई गई कोविड वैक्सीन डोज़ की कुल संख्या 1,06,19,190 है; जिसमें से 90,53,523 डोज़ इस्तेमाल की गई हैं।"

Advertisement

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कोरोना से हाहाकार के बीच वैक्सीन की किल्लत, मुंबई मेयर: दो-तीन दिनों में दूसरी डोज देना भी मुश्किल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है, कर्नाटक, राजस्थान और गुजरात में टेस्टिंग की गुणवत्ता में सुधार करने की आवश्यकता है। पंजाब में मृत्यु दर में गिरावट के लिए घातक मामलों को चिन्हित करके जल्द अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है। वैक्सीन आपूर्ति की निगरानी लगातार की जा रही है और राज्य सरकारों को इसके बारे में नियमित रूप से अवगत कराया जा रहा है।

आगे उन्होंने कहा, इसी तरह हमें छत्तीसगढ़ के नेताओं द्वारा टिप्पणियां प्राप्त हुई हैं जिनका उद्देश्य टीकाकरण पर गलत सूचना देना और भय फैलाना है। बेहतर होगा कि राज्य सरकार राजनीति पर ध्यान देने की बजाय अपनी आधारभूत स्वास्थ्य संरचना पर जोर दें।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Vaccine Shortage Row, Maharashtra Govt, Creating Panic, Hide Its Failure, Health Minister Harsh Vardhan
OUTLOOK 07 April, 2021
Advertisement