Advertisement
25 November 2015

वैष्णोदेवी हेलीकाॅप्टर सेवा की सुरक्षा जांच करेगा डीजीसीए

वैष्णोदेवी हेलीकाॅप्टर सेवा की सुरक्षा जांच करेगा डीजीसीए

कटरा में हेलीकॉप्‍टर हादसे के बाद हेलीकॉप्‍टर सेवाओं पर लगी रोक परीक्षण उड़ानों के साथ हटा दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने डीजीसीए से इन सेवाओं विशेषकर रियासी जिले में व्यापक सुरक्षा जांच करने को कहा है। रियासी जिले में स्थित कटरा से हर साल करीब एक करोड़ लोग माता वैष्णो देवी गुफा के दर्शन के लिए जाते हैं।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा के निर्देश पर श्राइन बोर्ड के सीईओ ने डीजीसीए से कहा है कि वह कटरा से सांझी छत के बीच हेलीकॉप्‍टर सेवाओं की व्यापक सुरक्षा जांच करे। राज्यपाल बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। नागर विमानन महानिदेशालय की एक टीम ने कल दुर्घटनास्थल का दौरा किया था और हादसे की व्यापक जांच की जा रही है। 

डीजीसीए की एक अलग टीम आज कटरा पहुंची है और उसने हवाई सुरक्षा संबंधी विभिन्न नियमों की जांच शुरू कर दी है। इसमें हेलीकॉप्‍टरों की उड़ान भरने की क्षमता और आॅपरेटरों द्वारा अपनाई जाने वाली देखभाल प्रक्रिया की निगरानी शामिल है।

Advertisement

 

 

 

TAGS: वैष्‍णो देवी मंदिर बोर्ड, नागर विमानन महानिदेशालय, डीजीसीए, हेलीकॉप्‍टर सेवा, कटरा, सांझी छत
OUTLOOK 25 November, 2015
Advertisement