Advertisement
03 April 2018

वीडियो: उत्तर प्रदेश में BJP नेता की पुलिस को धमकी- दो सेकेंड के अंदर उतरवा दूंगा टोपी

उत्तर प्रदेश में आए दिन गुंडागर्दी की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। अब मुरादाबाद में एक भाजपा नेता अमित चौहान सरेआम पुलिस अधिकारी को धमकी देते दिखाई दिए।

समाचार एजेंसी एएनआई के वीडियो में नजर आ रहे अमित चौहान ने पुलिस वाले को 2 सेकेंड के अंदर टोपी उतरवाने की धमकी दे डाली।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुरादाबाद जिले में एक ब्लॉक प्रमुख पूनम देवी का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में बीजेपी नेता राजपाल सिंह चौहान और उनके बेटे अमित सिंह चौहान मौजूद थे। इसी बीच इंस्पेक्टर शरद मलिक को देखकर अमित चौहान गुस्से में आ गए। उन्होंने इंस्पेक्टर को जमकर धमकाया।

Advertisement

 

TAGS: Video, BJP leader, Amit Chauhan, threatens, police, Uttar Pradesh
OUTLOOK 03 April, 2018
Advertisement