Advertisement
09 July 2017

वीडियो: गुरु पुर्णिमा पर झारखंड के सीएम ने महिलाओं से धुलवाए पैर

Twitter

दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वे  दो महिलाओं से अपना पैर साफ करवा रहे हैं। यह वीडियो 7 जुलाई का है, जब झारखंड के सीएम रघुवर दास  जमशेदपुर के बह्म लोक धाम में 'गुरु महोत्सव' कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे।

जब वे कार्यक्रम में पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। वीडियो में देख सकते हैं कि उन पर फूल बरसाए गए, साथ ही दो महिलाओं ने पानी से उनके पैर भी धोए।  कहा जा रहा है कि सीएम रघुवर दास के इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी उनकी आलोचनाएं कर सकते हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Video, CM, Raghuvar Das, feet, washed, women, Guru Purnima
OUTLOOK 09 July, 2017
Advertisement