Advertisement
20 May 2017

VIDEO: बदरीनाथ मार्ग पर टल गया बड़ा हादसा, ऐसे बचाई सैकड़ों जानें

शुक्रवार को बिना बारिश के ही पहाड़ी से पत्थर लुड़कने लगे थे। चमोली पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये मौके पर पुलिस बल को नियुक्त किया। बदरीनाथ धाम आने-जाने वाले यात्रियों को भूस्खलन जोन से काफी दूर रोक कर रखा गया था। जिससे हाथी पर्वत पर हुए भारी भूस्खलन के दौरान हादसे को टाला जा सका। सुरक्षा बल की सूझ-बूझ से यह हादसा टाला जा सका।

खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल

जनपद चमोली में कल दोपहर यात्रा मार्ग अवरुद्ध होने के बाद जगह जगह यात्रियों को रोक लिया गया ! उसके बाद पुलिस ने लगातार यात्रियों को रात्रि में सकुशल रुकवाना, खाना, वैकल्पिक रास्ते और मौसम की जानकारी दी। एसडीआरफ कर्मियों ने काफी यात्रियोंका काफी सहयोग किया। गुरुद्वारा गोविंदघाट ने भी पूरे समय स्थानीय पुलिस और प्रशासन की भरपूर मदद की और रात्रि विश्राम और लंगर के लिए अपने दरवाज़े खोल दिए।

Advertisement

 जोशीमठ और गोविंदघाट थाने में ली यात्रियों ने शरण

 शुक्रवार को हाथी पर्वत जोशीमठ पर भूस्खलन होने से जोशीमठ व गोविंद घाट थाने में यात्रियों को शरण दी गई। पुलिस द्वारा भंडारे की व्यवस्था की गई। यात्रियों को आवश्यक सामान पानी की बोतल, बिस्कुट, जलपान के साथ आवश्यक राहत सामग्री बांटी। सम्भवत शनिवार शाम तक रास्ता खुलने की उम्मीद है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: badrinath, chardham, landslide
OUTLOOK 20 May, 2017
Advertisement