Advertisement
23 November 2017

चेन्नई: नकल करती पकड़ी गई छात्रा की खुदकुशी पर यूनिवर्सिटी में हंगामा

चेन्नई: नकल करती पकड़ी गई छात्रा की खुदकुशी पर यूनिवर्सिटी में हंगामा | File Photo

तमिलनाडु की सत्यभामा यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने परीक्षा में कथित तौर पर नकल करते हुए पकड़े जाने के बाद आत्महत्या कर ली। छात्रा के सुसाइड से नाराज छात्रों ने यूनिवर्सिटी में हंगामा शुरु कर दिया है। छात्रों ने कॉलेज परिसर में आगजनी करते हुए जोरदार प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यूनिवर्सिटी की एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के बाद वहां पढ़ने वाले छात्रों ने कॉलेज परिसर में हिंसा की और हॉस्टल में रखे सभी फर्निचर और अपने गद्दों को आग के हवाले कर दिया। छात्रों के हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसबल और फायरब्रिगेड को छात्रों ने कॉलेज में अंदर नहीं घुसने दिया। हालांकि बाद में किसी तरह आग बुझाई गई।

फायरब्रिगेड के कर्मचारियों के मुताबिक, हॉस्टल में लगाई गई आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि छात्रों ने फायरब्रिगेड कर्मियों को विश्वविद्यालय के कैंपस में घुसने नहीं दिया। बाद में विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस को तैनात किया गया, जिससे हिंसा और ना भड़के।

Advertisement


 


 

छात्रों का आरोप है कि नकल करते हुए पकड़े जाने के बाद एक प्रोफेसर ने छात्रा को बेइज्जत किया था, जिसकी वजह से उसने सुसाइड कर लिया।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें ऐसा मालूम चला है कि मृतक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद निरीक्षक ने उसे हॉल से निकाल दिया। वो आंध्र प्रदेश से थी और इसी राज्य से आए छात्रों ने हिंसा फैलाई। अब हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है।

 

TAGS: Violence, Tamilnadu University, student, suicide, cheating, exam
OUTLOOK 23 November, 2017
Advertisement