Advertisement
08 January 2023

हिमाचल प्रदेश में हुआ मंत्रीमंडल विस्तार,7 राजनेता हुए सरकार में शामिल

हिमाचल प्रदेश में सरकार गठन के एक महीने बाद, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने मंत्रीमंडल में 7 नए मंत्रियों को शामिल किया है। शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह का नाम है।

 

 

Advertisement

मंत्रीमंडल विस्तार का कार्यक्रम रविवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर की अध्यक्षता में राज भवन शिमला में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक धनी राम शंडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस तरह यह 7 नेता मंत्रीमंडल में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

TAGS: Virbhadra son in Himachal Pradesh cabinet, Himachal Pradesh, swearing in ceremony, cabinet expansion, sukhwinder singh sukhu, Mukesh agnihotri, Himachal Pradesh politics, Himachal Pradesh government,
OUTLOOK 08 January, 2023
Advertisement