Advertisement
01 October 2018

यूपी में बच्चों की अपील, 'पुलिस अंकल... आप रोकेंगे तो पापा रुक जाएंगे, प्लीज गोली मत मारियेगा'

Twitter

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार रात एप्‍पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस कांस्‍टेबल के हाथों गोली मारे जाने की घटना के बाद लगातार विरोध प्रदर्शन बढ़ते जा रहा है। लोग लगातार यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी बैनर-पोस्‍टर के साथ विवेक जिंदाबाद और यूपी पुलिस को आड़े हाथ ले रहे हैं।

'पुलिस अंकल....प्‍लीज....गोली मत मारिएगा'

इस घटना के बाद विरोध-प्रदर्शन के साथ ही राजनीति भी शुरू हो गई है। इस बीच पीएम के संसदीय क्षेत्र में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं संग बच्चों ने अनोखा प्रदर्शन किया। इस बीच सोशल मीडिया में एक पोस्‍टर वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है, विवेक तिवारी अमर रहें। पुलिस अंकल....आप गाड़ी रोकेंगे तो पापा रूक जाएंगे......प्‍लीज....गोली मत मारिएगा।

Advertisement

सोशल मीडिया पर भी नाराजगी

लखनऊ में कुछ गाडियों के पीछे ऐसे बैनर-पोस्‍टर लगे पाए गए। सोशल मीडिया पर भी इस बैनर को पोस्‍ट कर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विवेक हत्‍याकांड में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवल ट्वीट पर लोगों का गुस्‍सा देखा जा रहा है। केजरीवाल ने विवेक हत्‍याकांड पर राजनीति करते हुए उसे हिंदू रंग दे दिया, जिससे लोग नाराज हो गए और उन्‍हें जमकर भला-बूरा कह रहे हैं।

 


कई गाड़ियों पर लगे हैं पोस्टर्स

बताया जा रहा है कि लक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मॉल के समीप खड़ी गाड़ियों पर सपा के वरिष्ठ नेता रविकांत विश्वकर्मा ने पुलिस के लिए तंज भरे शब्द लिखवा पूरे क्षेत्र का भ्रमण कराया। गाडियों पर लिखा है, 'विवेक तिवारी अमर रहें। पुलिस अंकल... आपा गाड़ी रोकेंगे तो पापा रुक जाएंगे, प्लीज...गोली मत मारिएगा।' इस दौरान बच्चों व नौ जवानों के इस अनोखे तरीके के प्रदर्शन को लेकर पुलिस के जवान भी खुद को बचाते दिखे।

TAGS: Vivek Tiwari, Killing, Kids, seen protesting, against, Uttar Pradesh police
OUTLOOK 01 October, 2018
Advertisement