Advertisement
13 May 2022

झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग आज, 30,221 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

FILE PHOTO

झारखंड के 21 जिलों के 72 प्रखंडों में कुल 1,127 पंचायतों में चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के पहले शनिवार को मतदान होगा। शुक्रवार को जिला मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गयीं। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष वातावरण में मतदान की सभी तैयारियां कर ली गयी हैं।

25 लाख महिलाओं सहित 52 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के हकदार हैं और वे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में 30,221 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य में पंचायत चुनाव दलगत आधार पर नहीं होते हैं।

पहले चरण में, 16,757 पदों के लिए चुनाव होने तय थे इसमें 14,079 पंचायत सदस्य, 1,127 मुखिया, 1,405 पंचायत समिति सदस्य और 146 जिला परिषद सदस्य हैं। हालांकि, पहले चरण में कुल 6,231 उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है, क्योंकि नामांकन पत्र वापस लेने और खारिज होने के बाद उनमें से प्रत्येक पद पर केवल एक उम्मीदवार बचा था। अब, 9,819 पदों के लिए चुनाव होंगे-इसमें 7,303 पंचायत सदस्य, 1,117 मुखिया, 1,256 पंचायत समिति के सदस्य और 143 जिला परिषद सदस्य शामिल हैं।

Advertisement

अधिकारी ने कहा,  “मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान दलों को उनके संबंधित स्थानों पर भेज दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में गुरुवार को पार्टियों को रवाना किया गया।' पहले चरण के लिए कुल 14,079 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 5,704 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए और 5,450 अन्य अति संवेदनशील थे।

उऩ्होंने कहा,“हमने मतदाताओं और मतदान कर्मियों दोनों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। वामपंथी उग्रवादियों ने कई इलाकों में चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया है। पहले चरण के मतदान की मतगणना 17 मई को होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 13 May, 2022
Advertisement