Advertisement
22 September 2021

"6 महीने फ्री में पूरे गांव की महिलाओं के कपड़े धोए…", महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, कोर्ट ने युवक को दी ये सजा

File Photo

मधुबनी जिला के एडीजी कोर्ट ने एक हैरान करने वाला फैसला सुनाया है। दरअसल, कोर्ट ने 20 साल के ललन कुमार नाम के एक आरोपी को गांव की सभी महिलाओं के कपड़े, 6 महीने तक मुफ्त में धोने की सजा सुनाई है। ये सजा कोर्ट ने जमानत देते हुए सुनाई है।

ललन कुमार पेशे से एक धोबी है। ये सजा आरोपी को कोर्ट ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने की कोशिश के बाद सुनाई है। पुलिस ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंप दी थी जिसमें कहा गया था कि युवक का व्यवहार अच्छा रहा है लेकिन उस दिन उसने अभद्रता की थी।

आरोपी पक्ष के वकील ने भी कहा था कि आरोपी ने पहली बार में अपनी गलती मान ली थी और अभद्रता के लिए महिला से भी माफी मांगी थी। इसके साथ ही खुद पुलिस के सामने आकर इस बात की सूचना दी थी। जिसके बाद कोर्ट ने ये सजा जमानत देते हुए सुनाई है।

Advertisement

कोर्ट ने कहा है कि 6 महीने बाद आरोपी को मुखिया, सरपंच या फिर किसी सरकारी अधिकारी से रिपोर्ट में लिखवा कर लानी होगी। साथ ही एडीजी कोर्ट ने 10,000 रूपए का हर्जाना भी आरोपी को कोर्ट में जमा करने को कहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bihar Washerman, Woman Raped, Court giving bail, Wash The Clothes Of The Women, बिहार, महिलाओं के कपड़े धोए, कोर्ट का आदेश
OUTLOOK 22 September, 2021
Advertisement