Advertisement
18 June 2016

राजेंद्र सिंह बोले, 2 लाख 65 हजार गांवों मे पीने का पानी नहीं होना चिंता का विषय

google

राजेन्द्र सिंह ने  कहा कि राष्ट्रीय नदियो के उदगम स्थल से पांच सौ मीटर और राज्य की नदियों में दौ सौ मीटर दूर तक दोनों किनारों में कोई निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए।  राजेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक भारत में नीर, नारी और नदी का सम्मान था तब तक वो विश्व गुरु रहा। 

छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर में अरपा नदी बचाओ अभियान में भाग लेते हुए पर्यावरण प्रेमियों के बीच उन्‍होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा से ही विकास का लाभ सभी को मिल सकेगा। अंधा उदारीकरण पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला है। पर्यावरण की रक्षा के लिए बुदिध जीवी लोगों को सामने आना होगा। बच्‍चों से लेकर बूढ़ों में जागरुकता लानी होगी। 

TAGS: मैग्सेसे पुरस्‍कार, राजेन्द्र सिंह, प्रदूषण, नदी, जल, जंगल, जमीन, forest, water, river, rajendra singh, pollution
OUTLOOK 18 June, 2016
Advertisement