Advertisement
16 May 2021

दिल्ली में एक सप्ताह के लिए फिर से बढ़ा लॉकडाउन, राजधानी में हर रोज संक्रमण से हो रही 300 से अधिक मौतें

File Photo

कोरोना के हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने फिर से लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा है, संक्रमण को देखते हुए एक सप्ताह के लिए फिर से लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है। ये नियम अगले सोमवार 24 मई तक लागू रहेगा। गौरतलब है कि राजधानी में दो सप्ताह से अधिक समय से लॉकडाउन लागू है। कोरोना के नए मामले में कमी देखने को मिल रहा है लेकिन, इससे होने वाली मौत के आंकड़े 300 से अधिक हर रोज दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, नए मामले 6 हजार के करीब दर्ज किए गए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में जारी गिरावट के बीच पिछले 24 घंटो के दौरान 3,11,170 नये मामले सामने आये हैं और इस महामारी से 4,077 लोगों की मौत हो गई है।

देश में इस अवधि के दौरान 3,62,437 लोगों ने इस महामारी को मात दी है जिससे रिकवरी दर बढ़कर 83.83 फीसदी हो गयी है। इस बीच 17 लाख 33 हजार 232 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 18 करोड़ 22 लाख 20 हजार 164 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में तीन लाख 62 हजार 437 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक दो करोड़ 07 लाख 95 हजार 335 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इस दौरान 3,26,098 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 43 लाख 72 हजार 907 हो गया। सक्रिय मामले 31,091 कम होकर 36 लाख 73 हजार 802 हो गये हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Lockdown, For One Week, Delhi, Chief Minister, Arvind Kejriwal
OUTLOOK 16 May, 2021
Advertisement