Advertisement
04 January 2017

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता के घर पर हमला

तीन नकाबपोश लोग रात करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से कृष्णा के कोन्नानगर जोरापुकुर घाट स्थित उनके आवास के पास पहुंचे और बम फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस को दी गयी शिकायत में भाजपा नेता ने कहा है कि नकाबपोश उनके मकान में घुस गए। उन्होंने खिड़कियां तोड़ दीं, फनर्ीचर तोड़ दिया और उन्हें गालियां दीं तथा उनके साथ मारपीट की।

 

उन्होंने आरोप लगाया है कि यह तृणमूल कांग्रेस के पाले-पोसे असामाजित तत्वों का काम है। कृष्णा को उत्तरपारा प्रदेश सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। जिले के तृणमूल नेता तपन दासगुप्ता का कहना है कि घटना में पार्टी का कोई समर्थक शामिल नहीं है।

Advertisement

 

रोज वैली चिटफंड घोटाले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए पार्टी के छात्रा संघ के कार्यकर्ताओं ने कल भाजपा मुख्यालय पर पत्थरों से हमला कर दिया था। घटना में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

TAGS: कोलकाता, भाजपा, मुख्यालय, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं, हुगली, पश्चिम बंगाल
OUTLOOK 04 January, 2017
Advertisement