Advertisement
25 July 2019

पश्चिम बंगाल हिंसा: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर फेंके गए बम, चलाई गोलियां

ANI

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव से चल रही राजनीतिक हिंसा अभी भी थमी नहीं है। अब भारतीय जनता पार्टी के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बुधवार रात को बम फेंके गए। ये बम भाटपारा में स्थित मजदूर भवन के बाहर फेंके गए हैं। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बम धमाके और गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत है।

अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह ने लगाए ये आरोप

भाटपारा नगर निगम के प्रमुख और अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह ने आरोप लगाया है कि ये एक तरह का जानलेवा हमला है। इतना ही नहीं सौरभ सिंह का दावा है कि घर के बाहर से कई गोलियां भी बरामद हुई हैं। उन्होंने इस हमले के पीछे सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का हाथ बताया है। इस घटना के बाद अर्जुन सिंह के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisement

मामले की छानबीन शुरू

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने जिस जगह पर बीजेपी सांसद पर हमला किया वहां पर सीआईएसएफ का बंकर बना हुआ है। सांसद पर हमला होने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर सांसद के घर के सामने पुलिस कमिश्नर मनोज समेत भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई।

म्युनिसिपेलिटी के चेयरमैन पर लगाए आरोप

अर्जुन सिंह पर हमला होने के बाद उनके भतीजे और भाटपाड़ा म्युनिसिपेलिटी के चेयरमैन सौरव सिंह का आरोप है की संजय सिंह एवं रंजीत सिंह और उसके गुंडों ने वह पर बम बारी की और गोलियां चलाई।

जारी है आरोपियों की तलाश

वहीं, इस मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सांसद पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश जारी है। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस लगातार उस वाहन की तलाश में जुटी हुई है, जिसमें सवार होकर अपराधी आए थे।

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे अर्जुन सिंह

अर्जुन सिंह लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। वो तृणमूल कांग्रेस आए तो अपने साथ के कई नेताओं और समर्थकों को भी साथ लाए। अर्जुन सिंह को तृणमूल कांग्रेस में एक बड़े रणनीतिकार के तौर पर देखा जाता रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: West Bengal, Unidentified miscreants, hurled, bomb, residence of BJP MP, Arjun Singh, Barrackpore, fired bullets
OUTLOOK 25 July, 2019
Advertisement