Advertisement
24 December 2017

कौन हैं जयराम ठाकुर, जिन्हें भाजपा ने हिमाचल की कमान सौंपी है

File Photo.

हिमाचल प्रदेश को उसका नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में जयराम ठाकुर के नाम पर फैसला हुआ। पहले कहा जा रहा था कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन ठाकुर का नाम तय हो गया है।

कौन हैं जयराम ठाकुर?

जयराम ठाकुर आरएसएस से आते हैं और भाजपा संगठन के मजबूत नेता माने जाते हैं और अक्सर लो प्रोफाइल रहते हैं। ठाकुर ने 1998 में अपना पहला चुनाव जीता था। ठाकुर हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

Advertisement

छात्र राजनीति से निकले नेता

जयराम ठाकुर का जन्म 6 जनवरी 1965 को मंडी जिले के टांडी में हुआ। ठाकुर ने अपना सियासी सफर छात्र राजनीति से शुरू किया। जयराम ठाकुर की पत्नी का नाम डॉ. साधना ठाकुर है। जयराम ठाकुर के पिता का नाम जेठूराम ठाकुर है।

पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

जयराम ठाकुर क्षत्रिय समाज से आते हैं। वह अपने समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता के तौर पर पहचान बना चुके हैं। हिमाचल प्रदेश बीजेपी की कमान भी वो संभाल चुके हैं। इतना ही नहीं लो प्रोफाइल रहने से आम लोगों के बीच भी उनकी गहरी पैठ है। वह हिमाचल के उन क्षेत्रों में जाकर पार्टी को मजबूत करते रहे हैं, जहां ठंड के मौसम में कोई जाना नहीं चाहता है।

पूर्व मंत्री

ठाकुर धूमल सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। धूमल सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का कार्यभार भी वो संभाल चुके हैं।

पांचवी बार विधायक

जयराम ठाकुर पांचवी बार विधायक बने हैं। उन्होंने मंडी के सिराज विधानसभा से जीत दर्ज की है। जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के करीबी माने जाते हैं। शांता कुमार ने मुख्यमंत्री के तौर पर उनके नाम के प्रस्ताव का समर्थन किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: jai ram thakur, himachal pradesh, bjp, jp nadda
OUTLOOK 24 December, 2017
Advertisement