Advertisement
06 May 2017

कौन बनेगा भारत में ग्रेमी विजेता बीबर का मेजबान

तेईस साल के जस्टिन बीबर की मेजबानी के लिए भारत के दो सुपर सितारों में होड़ लग गई है। सलमान और शाहरुख दोनों बीबर की मेजबानी चाहते हैं। जबकि इन दोनों के साथ संभावित मेजबानों की सूची में बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी भी शामिल हैं। कार्यक्रम दस मई को मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में होने वाला है।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान ग्रैमी पुरस्कार विजेता कनाडाई गायक जस्टिन बीबर की मेजबानी करने की होड़ में हैं।

बीबर के कार्यक्रम में आने वाली फिल्में हाफ गर्लफ्रेंड और मेरी प्यारी बिंदू की टीम प्रमोशन को लेकर कोशिश कर रही हैं। हालांकि अभी दोनों में से किसी फिल्म की टीम को इस काम में सफलता नहीं मिली है। 

TAGS: justin bieber, salman khan, shahrukh khan, mukesh ambani, जस्टिन बीबर, सलमा खान, शाहरुख खान, मुकेश अंबानी
OUTLOOK 06 May, 2017
Advertisement