Advertisement
30 July 2018

पत्नी ने की आत्महत्या, पति उसे रोकने के बजाय बनाता रहा लाइव वीडियो

पत्नी ने की आत्महत्या, पति उसे रोकने के बजाय बनाता रहा लाइव वीडियो

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में हुए मामले ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दहेज के लिए ससुरालियों द्वारा किए जाने वाले उत्पीड़न और रोज-रोज के तानों से तंग महिला ने खुदकुशी कर ली, जबकि उसका पति उसे आत्महत्या करने से रोकने के बजाय वीडियो बनाता रहा।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मथुरा जनपद के हाइवे क्षेत्र की बुद्ध विहार कॉलोनी में गुरुवार को यह ह्रदय विदारक घटना घटित हुई।

शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुए 12 मिनट 14 सेकेण्ड के एक वीडियो में दिखई दे रहा है कि जिस समय ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग बहू आत्महत्या कर रही थी, उस समय उसका पति वीडियो बना रहा था और सास-ननद दरवाजे के बाहर खड़ी होकर उसे आत्महत्या न करने की कसम दिला रही थीं।

Advertisement

पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसके पति राजकपूर व सास विमला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि उक्त वीडियो किसी बाहर के व्यक्ति ने नहीं, स्वयं परिजनों ने बनाया है। उसमें सास और ननद की आवाज रिकॉर्ड है जो सिर्फ मुंह-जुबानी प्रयास करतीं लग रही हैं और पति वीडियो क्लिप बनाते हुए उसे और उकसा रहा है। परिजनों के अनुसार प्रेमनगर निवासी गीता की राजकपूर से 22 अप्रैल 2015 को शादी हुई थी।

 

TAGS: woman, committed, suicide, Mathura, husband, making, suicide video
OUTLOOK 30 July, 2018
Advertisement