Advertisement
20 May 2017

बलात्कार करने वाले शख्स को महिला ने दी ये सजा

google

जानकारी के मुताबिक, आत्मरक्षा में केरल के पेट्टाह की एक महिला ने उससे बलात्कार करने की कथित कोशिश करने वाले आदमी के जननांगों को काट दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को शुक्रवार रात हुई घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह आदमी महिला और उसके परिवार को पिछले काफी समय से जानता था। आरोपी शख्‍स कई बार पूजा करने के लिए उसके घर भी जाता था। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वह आदमी पिछले दो दिनों से उसे परेशान कर रहा था।

गौरतलब है कि आरोपी शख्‍स के खिलाफ यौन उत्पीड़न अधिनियम (पीओसीएसओ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, महिला के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।  

TAGS: बलात्कार, महिला, केरल, सजा, rape, women, punishment, Kerala
OUTLOOK 20 May, 2017
Advertisement