Advertisement
09 August 2015

अब महिला ने कुमार विश्वास पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Jitender Gupta/Outlook

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास एक बार फिर से विवाद के केंद्र में है। दिल्ली महिला आयोग में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने अब उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है। विश्वास ने आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि अब वह दूसरी कहानी के साथ उनको निशाना बनाने के लिए आई हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चाणक्यपुरी थाने को डाक के जरिए विश्वास के खिलाफ एक शिकायत मिली है और इसे दक्षिण जिला पुलिस को भेज दिया गया है क्योंकि शिकायत में जैसा आरोप लगाया है वह उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। पुलिस ने आगे और विवरण दिए बिना बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि विश्वास ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

विश्वास ने आरोपों को खारिज करते हुए ट्वीट किया है, फिर वही किरदार, वही चेहरा, पर इस बार एक नई कहानी के साथ। रोज़ एक नया ड्रामा, नई पटकथा, नया बयान, नया बखान और उद्देश्य केवल एक, कि मैं 'राग भारत' छोड़ कर 'राग दरबारी' गाने लगूँ। करते रहिए दुष्प्रचार और षड्यंत्र। न डरेंगे, न हटेंगे, कुछ नया ट्राई करिए ज़िल्ले सुभानी...

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: आम आदमी पार्टी, कुमार विश्‍वास, महिला, शिकायत, छेड़छाड़, दिल्‍ली महिला आयोग
OUTLOOK 09 August, 2015
Advertisement