Advertisement
16 May 2016

गाजियाबाद में महिला ने डॉक्‍टर पर फेंका तेजाब, हुई फुर्र

google

हादसे को अंजाम देने के बाद महिला फरार बताई जा रही है। डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आए दिन पुरुषों की तरफ से महिलाओं पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आते रहता है। लेकिन तेजाब फेंकने में एक महिला का शामिल होना इस बार लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया की खबरों के मुताबिक डॉक्टर मेरठ का रहने वाला है। डॉक्‍टर का उस महिला के साथ कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नौकरी की वजह से डॉक्टर के मेरठ से वैशाली शिफ्ट हो जाने के बाद दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित डॉक्टर वैशाली में एक डॉग क्लिनिक पर काम करने लगा। इसकी वजह से वह गत 26 अप्रैल को वैशाली शिफ्ट हो गया। इस बात को लेकर महिला नाराज थी। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ।

TAGS: उत्‍तर प्रदेश, गाजियाबाद, वैशाली, डॉक्टर, तेजाब, acid attack, doctor, uttar pradesh, ghaziabad, vaishali.
OUTLOOK 16 May, 2016
Advertisement