Advertisement
23 July 2018

यूपी के हर जिले का दौरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी

file Photo

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम एक और किर्तिमान जुड़ गया है। वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने 16 माह के कार्यकाल में ही हर जिले का दौरा किया है। मुख्यमंत्री का सोमवार को हाथरस जिले का दौरा है और इस दौरे के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में उनका दौरा पूरा हो जाएगा। कई मंडल और जिले ऐसे भी हैं, जिनका उन्होंने तीन से चार बार दौरा कर लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 मार्च को पद की शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने शुरुआती तीन महीनों में विभागवार समीक्षा बैठक की और आगे की रणनीति तय की। साथ ही जिलों और मंडलों का दौरा भी शुरू किया। दौरे के दौरान लोगों से मिले फीडबैक से उन्होंने अधिकारियों पर भी शिकंजा कसा और नीतियों में भी सुधार के लिए दिशा निर्देश जारी किए।

गृह जनपद होने के कारण उन्होंने सर्वाधिक दौरा गोरखपुर जिले में किया, लेकिन यहां भी सुबह-सुबह जनता की समस्याएं सुनना, उनके निराकरण के निर्देश देना, देर रात तक सरकारी कामकाज, योजनाओं की समीक्षा, स्थानीय लोगों से मुलाकात और विभागीय बैठकों में ही सर्वाधिक समय दिया। अमूमन मुख्यमंत्री की महीने में दो से तीन दौरे गोरखपुर और आसपास के जिलों में होते हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कितने दौरे किए, इसकी जानकारी अधिकारियों के पास भी अभी नहीं है। इस बारे में एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इस बारे में सूचना अभी जुटाई जा रही है और संभवत: तीन बजे तक मिल पाएगी।

TAGS: Yogi, becomes, the first Chief Minister, visit every district, of UP
OUTLOOK 23 July, 2018
Advertisement