Advertisement
14 June 2019

यूपी में कानून व्यवस्था पर सवाल के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार सहित 6 अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश में चुनाव के बाद बिगड़ी काननू व्यवस्था की गाज एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार पर गिर गई। माना जा रहा है कि 12 जून को मुख्यमंत्री के साथ हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद यह निर्णय लिया गया है। चर्चा यह भी है कि एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह की आपस में खींचतान रहती थी और डीजीपी ने आनंद कुमार को हटाने के लिए मुख्यमंत्री से पहले भी सिफारिश की थी।

छह वरिष्ठ आईपीएस का तबादला

सूबे में शुक्रवार को पुलिस विभाग में छह बड़े आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसमें प्रदेश की जेलों में फैले भ्रष्टाचार की लगातार वायरल हो रही फोटो और वीडियो के बाद एडीजी जेल चंद्रप्रकाश हटाए गए। उनकी जगह पर एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार को डीजी जेल बनाया गया है। साथ ही एडीजी जेल चंद्रप्रकाश को एडीजी नियम एवं ग्रंथ बनाया गया है। एडीजी वाराणसी ज़ोन पीवीरामा शास्त्री को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है। इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक सतर्कता ब्रजभूषण को एडीजी वाराणसी ज़ोन और अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दीपक जुनेजा को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा, बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विजय कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बनाया गया है।

Advertisement

लगातार मिल रही शिकायतों पर हुई कार्यवाही

सूबे की कानून व्यवस्था और जेलों के वीडियो वायरल होने से सरकार की लगातार किरकिरी हो रही थी। इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार की ओर से समय-समय पर निर्देश भी जारी किए गए, लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ा। इसीलिए मुख्यमंत्री ने 12 जून को कानून व्यवस्था की समीक्षा की थी और अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए थे।

 

TAGS: yogi government, transfer, six ips officers, up
OUTLOOK 14 June, 2019
Advertisement