Advertisement
10 January 2015

युवा उम्मीदों को झटका

उत्तर प्रदेश में  अखिलेश सरकार में शामिल होने के इच्छुक कई युवा विधायकों को बड़ा झटका लगा जब उन्हें पता चला कि मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं होगा। दरअसल ढाई साल बीत जाने के बाद अखिलेश यादव ने यह तय किया कि कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में स्थान देकर अगले ढाई साल में सरकार की यह छवि बनाई जाए कि युवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। लेकिन जब सूची समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को दी गई तो उन्होंने एक झटके में उसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि जो लोग लंबे समय से उनके साथ जुड़े हैं उन्हे मंत्रिमंडल से नहीं हटाया जाएगा। मुलायम के इस फैसले से युवा विधायकों के चेहरे की खुशी गायब हो गई।

TAGS: अखिलेश यादव, युवा, उत्‍तर प्रदेश, विधायक
OUTLOOK 10 January, 2015
Advertisement