Advertisement
02 March 2022

"प्रौद्योगिकी देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रमुख आधार": पीएम मोदी

ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजकल अक्सर अपने संबोधनों में बजट पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। बुधवार को भी इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी पर बजट के बाद वेबिनार में बोलते हुए पीएम ने कहा कि प्रौद्योगिकी देश के नागरिक को सशक्त करने का एक सशक्त माध्यम है और प्रौद्योगिकी के जरिये ही देश आत्मनिर्भर बन सकता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "आज सुबह आपने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का भाषण सुना, उन्होंने भी अमेरिका को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही है, उन्होंने अमेरिका में मेक इन अमेरिका पर बड़ा ज़ोर दिया।"

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी पर बजट के बाद वेबिनार में पीएम बोले कि इस बार के बजट में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में जो निर्णय हुए हैं वो सारे निर्णय महत्वपूर्ण हैं। हमारे लिए प्रौद्योगिकी देश के नागरिक को सशक्त करने का एक सशक्त माध्यम है। प्रौद्योगिकी देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रमुख आधार है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "बजट में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को लेकर बहुत स्पष्ट रोडमैप बताया गया है। देश में मज़बूत 5जी इकोसिस्टम से जोड़ी हुई डिजाइन लेड मैन्युफैक्चररिंग के लिए भी बजट में पीएलआई योजना प्रयोजन किया गया है।"

उन्होंने आगे कहा कि हमारे बजट में सनराइज सेक्टर पर खास ज़ोर दिया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जीवो स्पेशल सिस्टम, ड्रोन, स्पेश टेक्नोलॉजी, 5 जी आदि सेक्टर आज देश की प्राथमिकता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: President Biden, Self-Reliance, Make in America, Electronic and IT, Budget, Prime Minister Narendra Modi
OUTLOOK 02 March, 2022
Advertisement