Advertisement
07 May 2022

"अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं के बारे में हमें बताएं, करेंगे कार्यवाई": भाजपा ने दिल्लीवासियों से की अपील


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली शहर के निवासियों से अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों के बारे में पार्टी को सूचित करने को कहा ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने दावा किया कि शहर में करीब पांच लाख रोहिंग्या और बांग्लादेशी रहते हैं। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "दिल्ली के लोगों को अवैध रोहिंग्याओं और दिल्ली में रह रहे बांग्लादेशियों की समस्या से निपटने के लिए आगे आना होगा।"

गुप्ता ने कहा, "हम दिल्ली के लोगों से अपील करते हैं कि वे अपने क्षेत्र के पास बसे अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के बारे में हमें बताएं। नगर निगम उनके द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगा और हम उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से भी संपर्क करेंगे।"

Advertisement

दिल्ली भाजपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं और उसके विधायकों ने निहित स्वार्थों के लिए सभी रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को आधार और मतदाता पहचान पत्र जैसे पहचान पत्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rohingyas, BJP, AAP, Delhiites, Adesh Gupta, Kejriwal
OUTLOOK 07 May, 2022
Advertisement