Advertisement
05 July 2022

श्रीलंका की हालत हुई और गंभीर, देश छोड़ भारत भाग रहे लोग

PTI

संकटग्रस्त द्वीप गणराज्य से भाग रहे श्रीलंकाई लोगों का भारत में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को दो परिवारों के बच्चों सहित आठ लोग यहां उतरे, जो अपने देश के अमानवीय परिस्तिथियों से त्रस्त थे।

इससे पहले, 105 लोग यहां समुद्री मार्ग से देश में आ चुके हैं। बता दें कि श्रीलंका एक गंभीर आर्थिक संकट की चपेट में है, जिसके परिणामस्वरूप आवश्यक वस्तुओं की कीमतें अत्यधिक बढ़ गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को स्थानीय मछुआरों ने श्रीलंका से नाव से यात्रा करने के बाद अरिचलमुनाई में फंसे आठ सदस्यों को देखा, जिसके बाद उन्होंने समुद्री पुलिस को सूचित किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें बचाया और आगे की पूछताछ के लिए धनुषकोडी लाया, जिसके बाद उन्हें मंडपम शरणार्थी शिविर भेजा जाएगा। 8 व्यक्ति श्रीलंका के जाफना के हैं।

यहां पहुंचे श्रीलंकाई लोगों में से एक, लवेंद्रन ने कहा कि उनका गृह देश बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों सहित कई मुद्दों के साथ एक "असहनीय" चरण से गुजर रहा था, जिससे जीवन कठिन हो गया था। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों ने जाफना से यहां तक नाव से यात्रा करने के लिए एक बड़ी राशि जमा की।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Srilanka, BJP, India, Tamil Nadu, Economic Crisis, Inflation
OUTLOOK 05 July, 2022
Advertisement