Advertisement
11 June 2025

दिल्ली में 2025 में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा नहीं होगी: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार द्वारा पूरी तैयारी किये जाने का उल्लेख करते हुए बुधवार को लोगों को आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में 2025 जैसी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।

 गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में बाढ़ नियंत्रण उपायों के संबंध में आयोजित एक बैठक के बाद यह बात कही।

बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, “दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है। दो साल पहले, दिल्ली में बाढ़ आई थी। उस समय बैराज के गेट भी नहीं खुले थे। लेकिन मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि इस बार बाढ़ की स्थिति पैदा नहीं होगी। सरकार और सभी विभाग पूरी तरह से तैयार हैं।”

बैठक में मंत्री आशीष सूद और प्रवेश वर्मा के साथ-साथ भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और बांसुरी स्वराज भी शामिल हुए।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), राजस्व, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।

Advertisement

उन्होंने कहा, “हमने गाद निकालने का काम किया है। बड़े नालों से करीब 20 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली गई है।”

दिल्ली में 2023 में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी, जब भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए थे। इसके कारण 25,000 से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: flood control, Delhi government, Rekha Gupta, 2025 flood assurance, desilting drains, Delhi monsoon preparedness
OUTLOOK 11 June, 2025
Advertisement