Advertisement
02 August 2024

कांवड़ियों को लेजा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो कांवड़ियों की मौत,10 घायल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो कांवड़ियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये कांवड़िए गाजियाबाद से थे और गंगाजल लेने के लिए हापुड़ के ब्रजघाट जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह बाबू गढ़ इलाके में राजमार्ग पर पलट गई। दुर्घटना के समय ट्रॉली में 20 से अधिक कांवड़िये सवार थे।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को पुलिस वाहन से अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल कुछ कांवड़ियों को इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

बाबू गढ़ थाने के प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया, ‘‘पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उचित उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ दो युवकों सौरभ और चिराग की इलाज के दौरान मौत हो गई।’’ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

TAGS: Two Kanwariyas died, 10 injured, tractor trolley, overturned
OUTLOOK 02 August, 2024
Advertisement