Advertisement
13 June 2025

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में जांच चौकी पर हमला, दो सुरक्षा कर्मी मारे गए

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में जांच चौकी पर हमला, दो सुरक्षा कर्मी मारे गए | X

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान स्थित एक जांच चौकी पर किए गए हमले में कम से कम दो सुरक्षा कर्मी मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

 अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुर्रम जिले के सीमावर्ती शहर हुसैन मेला में जांच चौकी पर आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार रात अचानक हमला कर दिया।

अधिकारियों ने दावा किया है कि अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत से कुर्रम जिले में घुसपैठ कर आतंकवादी यहां पहुंचे थे।

घायलों को इलाज के लिए पेशावर के एक अस्पताल में ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू करने के बाद एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग आतंकवादी को पकड़ने में कामयाब रहे, जिसने कबूल किया कि तालिबान ने हथियार मुहैया कराए थे और चौकी पर हमले का आदेश दिया था।

TAGS: Northwest Pakistan, security checkpoint, Kurram district, Taliban, Nangarhar Afghanistan, terrorist attack
OUTLOOK 13 June, 2025
Advertisement