Advertisement
30 July 2022

राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर भड़के उद्धव, कहा- समय आ गया है उन्हें घर भेजा जाए या जेल; सीएम शिंदे ने भी जताई आपत्ति

PTI

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई पर अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की, और कहा कि यह तय करने का समय आ गया है कि उन्हें घर वापस भेजा जाना चाहिए या जेल।

ठाकरे ने राज्यपाल पर मुंबई और ठाणे में "शांति से रह रहे हिंदुओं का ध्रुवीकरण" करने का भी आरोप लगाया। यहां अपने आवास मातोश्री में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, "मराठी लोगों के खिलाफ राज्यपाल के मन में जो नफरत है वह अनजाने में सामने आई है। उन्होंने मांग की कि राज्यपाल मराठी लोगों से माफी मांगें।

इधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी राज्यपाल के बयान पर आपत्ति जताई है और कहा है कि मुंबई पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी से वह सहमत नहीं हैं और उन्होंने कहा कि शहर के विकास में मराठी लोगों के योगदान को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
        
उन्होंने यह भी कहा कि राज्यपाल एक संवैधानिक पद पर काबिज हैं और उन्हें अपने बयानों से किसी को ठेस न पहुंचाने के लिए सावधान रहना चाहिए।
        
बता दें कि कोश्यारी ने शुक्रवार शाम यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मुंबई में कोई पैसा नहीं बचेगा और अगर गुजराती और राजस्थानी लोग शहर में नहीं होंगे तो यह देश की वित्तीय राजधानी नहीं रहेगी।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bhagat Singh Koshyari, Maharastra, Rajasthani, Gujarati, BJP, Congress, Ekanath Shinde, Uddhav thackeray
OUTLOOK 30 July, 2022
Advertisement