Advertisement
13 March 2021

रिजवी का दावा- कुरान की 26 आयतें मानवता के खिलाफ, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

file photo

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के कुरान की 26 आयतों को हटाने को लेकर उच्चतम न्यायालय में दायर की गई याचिका पर विवाद बढ़ गया है तथा शिया समुदाय ने उनके खिलाफ रविवार को रैली निकालने का ऐलान किया है।

वसीम रिजवी ने दायर याचिका में कहा है कि कुरान की ये 26 आयतें मानवता के खिलाफ हैं जो आदमी आदमी में फर्क पैदा करती हैं।

शिया धर्म गुरू कल्वे जव्वाद ने कहा कि वसीम रिजवी का इस्लाम और शिया समुदाय से कोई लेना देना नहीं है। वो चरमपंथी और इस्माल विरोधी लोगों के एजेंट हैं। उनके बयान से सभी उलेमाओं को एक हो उनकी गिरफ्तारी की मांग करनी चाहिये। शिया कुरान की किसी आयत को हटाने की बात तो दूर उसमें थोड़ा भी संशोधन करने तक को तैयार नहीं हैं।

Advertisement

ईदगाह के इमाम खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि जो लोग कुरान की आयतें हटाने की मांग कर रहे हैं वो इस्लाम और मुसलमानों के दुश्मन हैं।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने कहा कि वसीम रिजवी की उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका का अध्ययन किया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय में इसका माकूल जवाब दिया जायेगा ।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड, कुरान की 26 आयतें मानवता के खिलाफ, शिया धर्म गुरू कल्वे जव्वाद, वसीम रिजवी का दावा, कुरान का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, All India Muslim Personal Board, Quran case reached
OUTLOOK 13 March, 2021
Advertisement