Advertisement
30 January 2023

बापू की शिक्षाएं रामराज्य और विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करती हैं: योगी आदित्यनाथ

पीटीआई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं रामराज्य और विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

योगी ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। बापू के समग्र चिंतन में मनुष्यता, स्वतंत्रता एवं समरसता का आह्वान है। उनकी शिक्षाएं रामराज्य और विश्व शांति की संकल्पना की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करती हैं।’’

इससे पहले योगी ने लखनऊ में जीपीओ पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

Advertisement

राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’

TAGS: tributes to Mahatma Gandhi, 75th death anniversary, Ramrajya, world peace, Yogi Adityanath
OUTLOOK 30 January, 2023
Advertisement