Advertisement
17 May 2021

यूपी सरकार के फैसले से बिहार के भाजपा नेता परेशान, नीतीश करेंगे कार्रवाई?

file photo

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के एक फैसले से बिहार के भाजपा नेता परेशान नजर आ रहे हैं। बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने बिहार और यूपी की सीमा पर चैनल का निर्माण कर गंडक नदी का मुख्य प्रवाह बदलने का विरोध किया है। दैनिक जागरण की खबर के अनुसार  इसे लेकर उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार, जल संसाधन मंत्री संजय झा और विभाग के प्रधान सचिव को एक चिट्ठी भी लिखी है। जिसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि चैनल निर्माण कार्य बंद किया जाए। इससे पहले पूर्व मंत्री विनय बिहारी भी इनका विरोध कर चुके हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर विधानसभा से इस्तीफा देने तक की चेतावनी दे दी है।

इस मुद्दे पर नारायण प्रसाद ने अपने पत्र में लिखा कि उत्तर प्रदेश की एजेंसी चैनल का निर्माण कर रही है। जिससे यूपी की नदियों की मुख्य धारा बिहार की गंडक नदी में हो जाएगी। इससे चंपारण तटबंध पर दबाव बढ़ेगा, जिसका असर योगापट्टी, बैरिया तथा नौतन प्रखंड में पड़ेगा। जिससे बाढ़ के आसार होने पर बेतिया भी प्रभावित हो सकता है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि बेतिया के एसडीओ द्वारा चैनल के निर्माण पर रोक के बाद रात में काम जारी है। इससे जनता में काफी नाराजगी है। अगर सरकार ने इस मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया तो उसकी आलोचना होनी चाहिए।

Advertisement

बता दें कि इस योजना का असर बिहार के चंपारण जिले के कई गांवों पर पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि यूपी के कई गांवों में हर साल बाढ़ और कटाव से तबाही मचती है। अब यूपी सरकार ऐसा चैनल बना रही है, जिससे तबाही अब बिहार के हिस्से में भी आ सकती है।

वहीं कुछ दिनों पहले ही भाजपा विधायक विनय बिहारी ने दावा किया था कि इस चैनल के बनने से योगापट्टी प्रखंड के दर्जनों गांवों को काफी नुकसान हो सकता है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: गंडक नदी, चंपारण तटबंध, चंपारण में बाढ़, नीतीश सरकार, यूपी सरकार, नारायण प्रसाद, पर्यटनमंत्री का पत्र, Gandak river, Champaran embankment, flood in Champaran, Nitish government, UP government, Narayan Prasad, letter from tourism minister
OUTLOOK 17 May, 2021
Advertisement