Advertisement
05 July 2021

अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में सीबीआई ने दर्ज की नई एफआईआर, 43 जगहों पर छापेमारी

file photo

समाजवादी पार्टी सरकार के समय उत्तर प्रदेश के गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में सीबीआई ने सोमवार नया मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार एजेंसी ने इस मामले में गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा सहित 43 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी अभियान किया है। उन्होंने बताया कि सुबह तड़के शुरू हुआ अभियान अब भी जारी है और दिन में इसे बढ़ाया भी जा सकता है। 

अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश सरकार के इंजीनियरों और अन्य अधिकारियों सहित लगभग 180 लोगों को दर्ज एफआईआर में आरोपी बताया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा परियोजना से संबंधित यह दूसरी एफआईआर है।

यह उत्तरप्रदेश की अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट था। 1,500 करोड़ रुपए से गोमती नदी के किनारे रिवर फ्रंट विकसित करने की इस योजना में अनियमितता की जांच के आदेश योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद दी गई थी। 

Advertisement

बता दें कि राज्य में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी से मायावती, कांग्रेस, अन्य लोगों के बीच, राज्य को भाजपा से छीनने की कोशिश की जा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव, सपा सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट, गोमती रिवर फ्रंट, यूपी में सीबीआई की कार्रवाई, सीबीआई की छापेमारी, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, SP government's dream project, Gomti River Front, CBI action in UP, CBI raids
OUTLOOK 05 July, 2021
Advertisement