Advertisement
10 October 2022

सीएम योगी ने मुलायम सिंह के निधन पर जताया शोक, तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा

समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दु:ख जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है और उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।

Uttar Pradesh government announces three-day state mourning on the demise of veteran politician Mulayam Singh Yadav.

His last rites will be performed with full state honours, says Chief Minister Yogi Adityanath

(Photo from ANI archives) pic.twitter.com/ZOoxBEOmhz
— ANI (@ANI) October 10, 2022

Advertisement

इससे पहले मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "सपा पार्टी के संस्थापक व वरिष्ठ राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों तथा समर्थकों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति दें।

मुलायम सिंह यादव के निधन पर बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'समाजवादी पार्टी के व्योवृद्ध नेता व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के आज निधन हो जाने की ख़बर अति-दुःखद। उनके परिवार व सभी शुभचिन्तकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

बता दें कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज उपचार के दौरान निधन हो गया। बीते कई दिनों से उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी, उनकी तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था, बल्कि हालत लगातार नाजुक होती जा रही थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Uttar Pradesh government, three-day state mourning, veteran politician Mulayam Singh Yadav.
OUTLOOK 10 October, 2022
Advertisement