Advertisement
19 October 2021

उत्तर प्रदेश का चुनावी बिगुल: यूपी में 40% महिलाओं को टिकट दे कांग्रेस कितना कर पाएगी 'खेल'? प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान

ट्विटर

उत्तर प्रदेश में अगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार जनाधार बढ़ाने की कोशिश में लगी हैं। इसी सिलसिले में यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति बताने के लिए उन्होंने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ''आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40% टिकट (उम्मीदवार) हम महिलाओं को देंगें। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।'' उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "हम चाहते हैं कि राजनीति में महिलाएं सत्ता में पूर्ण भागीदार बनें।"

गांधी ने कहा, "आज मैं अपने पहले वादे के बारे में बात करने जा रहा हूं। हमने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी।"

Advertisement

पार्टी महासचिव ने कहा कि ''महिलायें राजनीति में पूरी भागीदार होंगी। 2019 के चुनाव में जब आई थी तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुछ लड़कियां मिली थी, उन्होंने बताया था कि होस्टल में लड़के लड़कियों के लिए कानून अलग थे। ये निर्णय उसके लिए जिसने गंगा यात्रा के दौरान मुझसे कहा था कि मेरे गांव में पाठशाला नहीं है। प्रयागराज की पारो के लिए जिसने हाथ पकड़कर कहा कि मैं नेता बनना चाहती हूं।''

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress party, 40% Ticket, total election tickets, women, Priyanka Gandhi Vadra, 2022 Uttar Pradesh Assembly elections
OUTLOOK 19 October, 2021
Advertisement