Advertisement
16 June 2020

यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को मिली जमानत, धरना-प्रदर्शन के दौरान आगरा से किया था गिरफ्तार

FILE PHOTO

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से जमानत मिल गई है। उन पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लघंन और प्रवासी मजदूरों के लिए दी गई बसों की लिस्ट में धोखाधड़ी करने का आरोप था। उन्हें आगरा में लॉकडाउन के दौरान धरना प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की। कांग्रेस नेता की दलील है कि बस सूची विवाद में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है।

हाई कोर्ट की एकल पीठ ने दी जमानत

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि लल्लू की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। इसके बाद जज ने मामले पर अगली सुनवाई की तारीख 16 जून को निश्चित की। आज सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के जस्टिस एआर मसूदी की एकल सदस्यीय पीठ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका मंजूर की है।

बसों की लिस्ट में गड़बडी का आरोप

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लॉकडाउन के दौरान वापस लौट रहे मजदूरों को उनके घरों तक भेजने के लिए एक हजार बसें भेजी थीं। लिस्ट में गड़बड़ी होने के आरोप में प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: HC, releases, UP, Cong, chief, bail, expresses, scepticism, r party, buses
OUTLOOK 16 June, 2020
Advertisement