Advertisement
06 December 2020

लव जेहाद: शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे लड़के की पिटाई, अपहरण का आरोप

अलीगढ़ की सिविल लाइंस पुलिस ने अन्‍तर-धार्मिक विवाह के लिए पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार किया है।एक युवक गुरुवार को चंडीगढ़ की युवती के साथ दीवानी न्‍यायालय में विवाह के लिए पहुंचा, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को कुछ पुलिसकर्मी खींचकर ले जा रहे हैं और युवक अदालत में अपनी पिटाई का आरोप लगा रहा है।

वीडियो में युवक पुलिस कार्रवाई के बारे में शिकायत करते हुए खुद का नाम सोनू मलिक बता रहा है और उस लड़की का नाम ले रहा है जिसके साथ उसने विवाह की पहल की है।

जिस युवती के साथ कथित तौर पर भागकर उसने विवाह की योजना बनाई उसे भी महिला पुलिस ने पकड़ लिया।

Advertisement

इस संदर्भ में सिविल लाइंस के क्षेत्राधिकारी अनिल समानिया ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि चंडीगढ़ में युवक के खिलाफ युवती को जबरन अपने कब्‍जे में रखने का मामला दर्ज किया गया है।

उन्‍होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी चंडीगढ़ में एक दर्जी के रूप में काम कर रहा था जहां उसने उस युवती से दोस्‍ती की। उन्‍होंने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस आरेापी को लेने के लिए यहां पहुंच रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Aligarh, Muslim man, Chandigarh, अलीगढ़, interfaith marriage, अंतर्धार्मिक विवाह, मुस्लिम, लव जिहाद
OUTLOOK 06 December, 2020
Advertisement