Advertisement
03 August 2025

यूपी में बड़ा हादसा: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, 11 लोगों की मौत; 15 यात्री थे सवार

उत्तर प्रदेश के गोंडा के इटिया थोक थाना क्षेत्र में एक वाहन के नहर में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। वाहन में 15 यात्री सवार थे और वे पृथ्वीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। मरने वालों में नौ लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि इटियाथोक के बेलवा बहुता नहर के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इसमें डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल के साथ पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर जुटी है।

उत्तर प्रदेश सीएमओ ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में हुई दुर्घटना का संज्ञान लिया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुँचने और राहत कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

Advertisement

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में हुई दुर्घटना का संज्ञान लिया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुँचने और राहत कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं: उत्तर… <a href="https://t.co/2jOlpMQwTQ">https://t.co/2jOlpMQwTQ</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1951892949882520007?ref_src=twsrc%5Etfw">August 3, 2025</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिली तो डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी विनीत जायसवाल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सभी को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 

 

 
अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Major accident in UP, Bolero, devotees, 11 people died; Total 15 passengers
OUTLOOK 03 August, 2025
Advertisement