Advertisement
16 October 2023

निठारी कांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- सुरेंद्र कोली और मनिंदर पंढेर की फांसी की सजा हुई रद्द, कोर्ट ने किया बरी

नोएडा के चर्चित निठारी कांड में में दोनों आरोपियों सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद कोर्ट ने दोनों की फांसी की सजा को रद्द कर दिया है।  निचली अदालत ने फांसी की सजा दी थी।

सोमवार को हुई सुनवाई में सुरेंद्र कोली को 12 और मनिंदर सिंह पंढेर को दो मामलों में निर्दोष पाया है। हाईकोर्ट ने सीधे तौर पर कोई सबूत और गवाह नहीं होने के आधार पर दोषियों को बरी किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से सीबीआई को बड़ा झटका लगा।

प्रयागराज में निठारी कांड के दोषी मोनिंदर सिंह पंढेर की वकील मनीषा भंडारी ने कहा, "इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मोनिंदर सिंह पंढेर को उसके खिलाफ दो अपीलों में बरी कर दिया है। उसके खिलाफ कुल 6 मामले थे। यहां कोली को उसके खिलाफ सभी अपीलों में बरी कर दिया गया है।"

Advertisement

इससे पहले दोनों को फांसी की सजा के खिलाफ अपीलों पर हाईकोर्ट ने 15 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था।

बता दें कि साल 206 में निठारी कांड का खुलासा हुआ था। निठारी कांड में सीबीआई ने कुल 16 मामले दर्ज किए थे। इनमें से सुरेंद्र कोली को 14 मामलों में फांसी की सजा मिली है। वहीं मनिंदर पंढेर पर 6 मामलों दर्ज किए थे। पंढेर को 3 मामलों में फांसी की सजा मिली चुकी है। हालांकि दो मामलों में वह पहले से बरी हो चुका है।

क्या था निठारी कांड

साल 2005 से 2006 के बीच चर्चित निठारी कांड ने देश विदेश के लोगों को हिलाकर रख दिया था। दिसंबर 2006 में नोएडा के निठारी में मनिंदर सिंह पंढेर के घर के पास नाले में कंकाल मिले थे। जिसने सभी को हिलाकर रख दिया था।  

निठारी केस में सीबीआई ने सुरेंद्र कोली को हत्या, अपहरण, बलात्कार और सबूत मिटाने के केस में आरोपी बनाया था. जबकि मनिंदर सिंह पंधेर को मानव तस्करी का भी आरोपी बनाया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Nithari serial killings case, The Allahabad High Court, acquits, Surender Koli, Maninder Singh Pandher
OUTLOOK 16 October, 2023
Advertisement